भागलपुर, अप्रैल 3 -- कहलगांव प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय मिर्धाचक आदिवासी टोला में नए सत्र के नामांकन को लेकर प्रवेशोत्सव अभियान उत्साहपूर्वक चलाया जा रहा है। प्रधान शिक्षक अर्जुन केशरी के नेतृत्व में शिक्षक चित्तरंजन कुमार सिंह और रंजीत कुमार द्वारा पोषक क्षेत्र में भ्रमण कर अभिभावकों को जागरूक किया जा रहा है, जिसका सकारात्मक असर दिख रहा है। विद्यालय में नए बच्चों के स्वागत के लिए विशेष पहल की गई है। प्रथम दिवस पर बनाए गए 'प्रवेशोत्सव झरोखा' (सेल्फी प्वाइंट) ने बच्चों और अभिभावकों को खासा आकर्षित किया। इस पहल से बच्चों का पहला दिन यादगार बन रहा है, जिसकी अभिभावक सराहना कर रहे हैं। अभिभावक नवल किशोर यादव ने सरकारी विद्यालयों में हो रहे सकारात्मक बदलाव की प्रशंसा की। वहीं प्रधान शिक्षक ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.