गया, दिसम्बर 15 -- गया कॉलेज के विकास परिसर में सोमवार से मगध विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हुआ। उद्घाटन समारोह के बाद मिर्जा गालिब कॉलेज और जगजीवन कॉलेज के बीच पहला मैच खेला गया। मिर्जा गालिब कॉलेज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 116 रन बनाए। टीम की ओर से आयुष ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 गेंदों में 22 रन बनाकर सर्वाधिक रन बनाए और टीम के स्कोर को मज़बूती प्रदान की।जवाब में जगजीवन कॉलेज की टीम 91 रन ही बना सकी। इस तरह एमजी कॉलेज की टीम ने 25 रनों से जीत दर्ज की। पीटीआई अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि उद्घाटन मुकाबला मिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज, गया व जगजीवन कॉलेज, गया के बीच खेला गया। दूसरे दिन मंगलवार को टूर्नामेंट के अंतर्गत पहला मैच मिर्जा गालिब कॉलेज, गया जी और एस.एन. कॉलेज, औरंगाबाद के बीच खेला ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.