वाराणसी, अप्रैल 10 -- मिर्जामुराद, संवाद। क्षेत्र के रखौना गांव स्थित रिंग रोड के समीप गुरुवार की रात शातिर चोरों ने ट्रक चालक व खलासी के मुँह पर नशीला स्प्रे मारकर नगदी और मोबाइल पार कर दिया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। देवरिया जनपद के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के कोटवा मोढ़ निवासी ट्रक चालक भुरिक यादव तथा खलासी दुर्गेश यादव (निवासी बरनई, थाना महुआडीह) गुरुवार रात एक ढाबे पर भोजन करने के बाद ट्रक के केबिन में शीशा बंद कर सो गए। इसी दौरान देर रात अचोरों ने कटर से ट्रक की खिड़की का शीशा काट दिया और सो रहे चालक व खलासी के मुंह पर नशीला स्प्रे छिड़क दिया।इसके बाद चोर चालक की जेब से करीब 6 हजार रुपये नगद व एंड्रॉयड मोबाइल फोन पार कर फरार हो गए। शुक्रवार सुबह जब दोनों की नींद खुली तो खिड़की का शीशा कटा देख उनके होश उड़ गए और जेब में रखे...