वाराणसी, जुलाई 14 -- मिर्जामुराद। क्षेत्र के चित्रसेनपुर स्थित नेशनल हाईवे पर मंगलवार तड़के एक तेज रफ्तार पिकअप चालक को झपकी आने से बड़ा सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित पिकअप सड़क किनारे खड़े कंटेनर के पीछे जा घुसी। हादसे में पिकअप चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, कौशांबी जिले के देवीगंज निवासी विक्रम सोनकर (26) अपने साथी आकाश (20) के साथ पिकअप पर आम लादकर मुगलसराय जा रहे थे। मंगलवार तड़के करीब तीन बजे चित्रसेनपुर के पास चालक को झपकी आने से वाहन अनियंत्रित हो गया और पहले से खड़े कंटेनर से पीछे से जा टकराया।टक्कर यह भी पढ़ें- Moradabad News: छजलैट में झपकी आने पर डीसीएम पलटी,चालक,हेल्पर घायल इतनी भीषण थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी त...