मिर्जामुराद में कार सवार बदमाशों ने महिला से मंगलसूत्र छीना
वाराणसी, मई 17 -- मिर्जामुराद। क्षेत्र के मेहदीगंज गांव स्थित ज्ञानपुर नहर किनारे शनिवार रात कार सवार बदमाशों ने घर के बाहर सो रही महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लिया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। और देखते ही देखते सैकड़ो लोगों की भीड़ जुट गई। मेहदीगंज गांव निवासी अनिल कुमार पटेल अपनी पत्नी सीता देवी व बेटी अनीशा पटेल के साथ एक शादी समारोह से लौटकर घर के सामने टीनशेड में चारपाई पर सो रहे थे। इसी दौरान रात करीब एक बजे ज्ञानपुर नहर पर कार खड़ी कर कुछ बदमाश पैदल पहुंचे और सो रही सीता देवी के गले से सोने का मंगलसूत्र नोचकर भागने लगे।मंगलसूत्र छीनते ही महिला की नींद खुल गई और वह शोर मचाने लगी। शोर सुनकर पति अनिल कुमार पटेल व बेटी अनीशा भी जाग गए और साहस दिखाते हुए बदमाशों का पीछा किया। हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर सभी बदमाश क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.