मिर्जापुर, दिसम्बर 29 -- ड्रमंडगंज, मिर्जापुर l ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर- रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ घुमान पर सोमवार की भोर में कच्चा लोहा लादकर जा रहे ट्रक का अचानक ब्रेक फेल हो गया। जिससे अनियंत्रित ट्रक आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टकरा गया। हादसे में खलासी को गंभीर चोटें आई हैं l वहीं ट्रक चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले से कच्चा लोहा (स्पंज आयरन) लादकर ट्रक कासगंज जा रहा था l ड्रमंडगंज घाटी में नीचे उतरते समय जैसे ही बड़का मोड़ घुमान के पास पहुंचा,अचानक ब्रेक फेल हो गया। ब्रेक फेल होते ही ट्रक चाला रहा अनिल कुमार नीचे कूद गया। वहीं 20 वर्षीय खलासी नीरज कुमार निवासी निगदिलपुर जिला प्रयागराज घटना के दौरान ट्रक के केबिन में सो रहा था l ट्रक के आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टक...