शाहजहांपुर, मार्च 27 -- मिर्जापुर। मिर्जापुर ग्राम पंचायत के मजरा कम्मरपुर मे दोपहर करीब 12 बजे पेशकार वर्मा के घर मे अचानक आग की लपटें उठने से हङ़कम्प मच गया। घर के सदस्य खेत मे गेहूं की फसल काटने मे लगे थे। आग लपटे उठते देख ग्रामीणो ने किसी तरह कङ़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से घर मे रखा बिस्तर , राशन व जरूरी सामान जल कर राख हो गया। आग की चपेट मे बाईक भी जल गई साथ ही भैस भी झुलस गई। पीङ़ित द्वारा राजस्व विभाग को सूचना दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...