श्रावस्ती, अप्रैल 13 -- श्रावस्ती, संवाददाता। मिर्जापुर में अधिवक्ता राजीव सिंह की नृशंस हत्या के विरोध में जिले के अधिवक्ताओं में आक्रोश है। अधिवक्ताओं ने सोमवार को दीवानी न्यायालय गेट, कलेक्ट्रेट व तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन भिनगा के अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष सुरेश चन्द तिवारी व महामंत्री सतीश मौर्य के नेतृत्व में दीवानी न्यायालय परिसर भिनगा से प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट गेट पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। वही इकौना में अधिवक्ताओं ने हत्यारों की गिरफ्तारी करने, पीड़ित परिवार को मुआवजा देने, प्रदेश में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसील अधिवक्ता संघ अध...