शाहजहांपुर, जनवरी 22 -- शाहजहांपुर। मिर्जापुर थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर नर्सरी के पास बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय राजू के रूप में हुई है, जो ग्राम अलियापुर थाना सवायजपुर जिला हरदोई का निवासी था। वर्तमान में वह फर्रुखाबाद जिले के अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव गहलार में अपनी बहन के पास रह रहा था। बताया गया कि राजू बुधवार को किसी निजी काम से बाइक से कलान जा रहा था। इसी दौरान नर्सरी के पास सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राजू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.