शाहजहांपुर, मार्च 24 -- मिर्जापुर। संवाददाताथाना क्षेत्र के बेहद संवेदनशील इलाके में चोरी की घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। थाना परिसर से चंद कदम की दूरी पर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थानीय कार्यालय को चोरों ने निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। संघ प्रचारक दुर्गेश कुमार ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि वह कुछ दिनों के लिए संघ कार्य के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मौके का फायदा उठाकर कार्यालय का ताला तोड़ दिया और अंदर रखे इन्वर्टर, बैटरी, मोटर, पंखा सहित अन्य आवश्यक सामान चोरी कर ले गए।घटना की खास बात यह है कि यह कार्यालय थाने के ठीक सामने स्थित है, बावजूद इसके चोरों ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस की सुरक्...