शाहजहांपुर, मार्च 6 -- मिर्जापुर, संवाददाता। कस्बा मिर्जापुर में रंगों का महापर्व होली बड़े ही हर्षोल्लास, भाईचारे और धूमधाम के साथ मनाया गया। बुधवार को कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र में लोगों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। होली के अवसर पर कस्बे में सैकड़ों हुरियारों के साथ लाट साहब का जुलूस शानो-शौकत के साथ निकाला गया। घोड़े पर सवार लाट साहब होली की मस्ती में झूमते और नाचते हुए नगर में भ्रमण करते रहे। जुलूस के दौरान कस्बे के व्यापारियों ने अपनी-अपनी दुकानों के सामने लाट साहब का स्वागत किया और रंगों की बौछार कर भव्य अभिनंदन किया। जुलूस के दौरान लोगों ने एक-दूसरे के गालों पर रंग-गुलाल लगाकर गले मिलते हुए होली की बधाई दी। पूरे कस्बे में होली की मस्ती और उत्साह का माहौल बना रहा। इससे पहले होली के लाट साहब को थाना परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.