मिर्जापुर में युवक व परिजनों से मारपीट करने पर 10 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
संभल, जून 30 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव मिर्जापुर नसरुल्लापुर में युवक और उसके परिजनों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें घर में घुसकर लोहे की रॉड, फरसा और चाकू से हमला करने के साथ ही तीन लाख रुपये की नकदी तथा सोने-चांदी के आभूषण ले जाने का भी आरोप लगाया गया है। वहीं, पुलिस ने हिरासत में लिए गए पांच आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई भी की है। गांव निवासी पीड़ित रामकिशोर की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया है कि 28 जून की शाम उनका पोता सुनील घोड़ी चराने गया था। इसी दौरान रास्ते में आरोपियों ने उसे रोककर गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। सुनील जान बचाकर घर पहुंचा तो, आरोपी लोहे की रॉड, फरसा और चाकू लेकर घर में घुस आए और परिवार पर हमला बोल दिया। चीख-पुकार स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.