मिर्जापुर में भीषण आग, एक दर्जन छप्परदार घर जलकर राख
शाहजहांपुर, मई 19 -- मिर्जापुर थाना क्षेत्र के बदायूं-फर्रुखाबाद मार्ग पर स्थित नर्सरी के पास बसी नई बस्ती मंगलवार सुबह अचानक लगी भीषण आग से दहल उठी। आग की चपेट में आकर करीब एक दर्जन छप्परदार घर जलकर राख हो गए। हादसे में घरों में रखा खाने-पीने का सामान, नकदी, जेवर, बिस्तर और अनाज समेत लाखों रुपये का सामान स्वाहा हो गया। आग में एक महिला भी झुलस गई। बताया जा रहा है कि नई बस्ती निवासी भारत सिंह के पुत्र राजीव कुमार के घर मंगलवार सुबह खाना बन रहा था। इसी दौरान किसी तरह छप्परनुमा मकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटों ने पड़ोस में रहने वाले राजीव के भाई ग्रीश, महावीर, आदेश, आर्येन्द्र और रामलाल समेत कई लोगों के घरों को अपने आगोश में ले लिया। आग की भयावह लपटें दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.