मिर्जापुर में बड़ा हादसा; क्रशर प्लांट में ब्लास्टिंग के दौरान डग धंसा, 4 मजदूर मलबे में दबे
मिर्जापुर, सितम्बर 5 -- मिर्जापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में ब्लास्टिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। भगवती देई पहाड़ी स्थित क्रशर प्लांट में पत्थर तोड़ने के लिए की गई ब्लास्टिंग के कंपन से एक कमजोर स्ट्रक्चर अचानक धराशायी हो गया। उसके पास मौजूद चार मजदूर मलबे में दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों और प्लांट में मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर चारों मजदूरों को बाहर निकाला गया। सभी को गंभीर हालत में उपचार के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। चारों मजदूर सोनभद्र जिले के जुगैल थाना क्षेत्र के बाद गांव के रहने वाले बताए गए हैं।क्रशर प्लांट में हादसा, 4 मजदूर दबे एएसपी ऑपरेशन राजकुमार मीणा ने बताया कि भगवती देई पहाड़ी पर क्रशर प्लांट है, जहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.