मिर्जापुर में पेड़ काटने पर फायरिंग और धारदार हथियार चले, वकील समेत कई घायल
रामपुर, मई 30 -- क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर में शुक्रवार को पॉपुलर के पेड़ काटने को लेकर चल रहा विवाद हिंसक मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें खुलेआम फायरिंग और धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया। मारपीट में प्रधान संगठन की महासचिव के पति व अधिवक्ता इरफान अली समेत दोनों पक्षों के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी और भारी तनाव का माहौल है। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। ग्राम मिर्जापुर निवासी इजाजुल नबी के खेत में पॉपुलर के पेड़ खड़े हैं, जिनके ऊपर से 11 हजार वोल्ट की हाई वोल्टेज बिजली लाइन गुजर रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, किसी बड़े हादसे की आशंका और सुरक्षा कारणों को देखते हुए ग्राम प्रधान पति व अधिवक्ता इरफान अली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.