मिर्जापुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो हथियार व 22 जिंदा कारतूस बरामद
बांका, जून 16 -- बाराहाट, निज प्रतिनिधि। मिर्जापुर गांव में संभावित आपराधिक वारदात को पुलिस ने समय रहते विफल कर दिया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में दो हथियार एवं भारी संख्या में जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही अपराधियों को कार्रवाई की भनक लग गई, जिससे वे मौके से फरार होने में सफल रहे।
पुलिस की कार्रवाई प्राप्त जानकारी के अनुसार मिर्जापुर गांव के समीप चेकडैम के पास स्थित लपटोलिया टोला में कुछ अपराधी अत्याधुनिक हथियारों से लैस होकर एक तालाब में मछली मार रहे थे। स्थानीय स्तर पर यह आशंका जताई जा रही थी कि हथियारबंद लोगों की मौजूदगी से क्षेत्र में किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम दिया जा सकता है। इसकी सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस अधीक्षक बांका के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.