मुंगेर, मार्च 7 -- असरगंज निज, संवाददाता। प्रखंड के जोरारी पंचायत अंतर्गत मिर्जापुर गांव के वार्ड संख्या- 7 में पिछले पांच दिनों से हर घर नल जल के बोरिंग का मोटर जल जाने के कारण पानी सप्लाई बंद है। पानी सप्लाई बंद होने से ग्रामीणों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण निजी बोरिंग एवं चापानल के भरोसे अपनी जरूरत पूरा कर रहे हैं। ग्रामीण बंटी सिंह, अनिल सिंह, नीतीश कुमार, विकास कुमार, दिनेश ठाकुर, पंचानंद मोदी ,मंटू मोदी ,विजय पासवान ,प्रमोद रजक ,मनोज तांती, परशुराम मोदी ,शंभू सिंह सहित अन्य ने बताया कि गांव की आबादी लगभग एक हजार है, जबकि घरों की संख्या लगभग 200 है। हर घर नल जल का पानी सप्लाई बंद होने से कुआं एवं मध्य विद्यालय के समीप चापाकल से पानी ला रहे हैं। वहीं गांव के पंचायत समिति सदस्य उदय पासवान ने बताया कि पानी सप्ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.