शाहजहांपुर, जुलाई 1 -- शाहजहांपुर/मिर्जापुर-कलान। जिले के कई हिस्सों में बुधवार को हुई झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। मिर्जापुर और कलान क्षेत्र में सुबह हुई तेज बारिश से भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली। वहीं, खेतों में पानी भरने से किसानों के चेहरे खिल उठे। शहर में दिनभर बादलों की आवाजाही रही और दोपहर बाद बूंदाबांदी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। र्जापुर क्षेत्र में सुबह करीब 10 बजे से पहले ही तेज बारिश शुरू हो गई। कुछ देर की बारिश में खेतों में पर्याप्त पानी भर गया, जिससे धान की रोपाई का इंतजार कर रहे किसानों को बड़ी राहत मिली। यह भी पढ़ें- कलान और मिर्जापुर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से मिली राहत किसानों का कहना है कि लगातार बारिश न होने से रोपाई प्रभावित हो रही थी, लेकिन अब खेतों में नमी और पानी म...