मिर्जापुर में गंगा की बाढ़ ने घरों तक पहुंचाया पानी, रपटा पुलिया भी डूबी
शाहजहांपुर, अगस्त 25 -- मिर्जापुर। पहाड़ों और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश तथा बैराजों से छोड़े जा रहे पानी के कारण गंगा के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। मिर्जापुर के खादर क्षेत्र में इस बार बाढ़ ने नया रूप दिखाया है। पहली बार कई ग्रामीणों के घरों तक पानी पहुंच गया है। गुटेटी उत्तर की रपटा पुलिया के ऊपर भी इस सीजन में पहली बार पानी बहने लगा है। कई रास्तों पर आवागमन बाधित होने के बाद ग्रामीण स्टीमर के सहारे आवाजाही कर रहे हैं। गंगा का पानी खादर क्षेत्र के खेत-खलिहानों को डुबोते हुए गांवों की गलियों तक पहुंच गया है। सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि जलमग्न होने से ज्वार, बाजरा, उड़द, तिल, गन्ना और धान समेत कई फसलें पानी में डूब गई हैं। खेतों में पानी भरने से किसानों के सामने फसल बर्बाद होने के साथ आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है। पैलानी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.