लखनऊ, सितम्बर 11 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता मिर्जापुर में बचपन डे केयर सेंटर खुलेगा। शासन ने प्रस्ताव को मंजूरी देने के साथ ही भवन के निर्माण कार्य को प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति दे दी है। मूल्यांकन समिति की संस्तुति के आधार पर परियोजना की कुल लागत Rs.तीन करोड़ अठ्ठाइस लाख बयालीस हजार रुपये तय की गई है। पहली किस्त के तौर पर दो करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के मुताबिक अभी निर्माण कार्य को सक्षम स्तर से तकनीकी स्वीकृति नहीं मिली है। स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...