शाहजहांपुर, मार्च 3 -- मिर्जापुर। संवाददाता होली के अवसर पर कस्बे में परंपरागत 'लाट साहब' का जुलूस बुधवार को धूमधाम से निकाला जाएगा। जुलूस को लेकर युवाओं द्वारा तैयारियां जोरों पर चल रही हैं, वहीं लाट साहब की खातिरदारी भी शुरू हो गई है। कस्बा एवं क्षेत्रवासी इस आयोजन को लेकर खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं। मिर्जापुर कस्बे मे निकलने वाले जुलूस की शुरुआत थाना गेट से होती है जहां थानेदार द्वारा लाट साहब को नजराना भेंट कर उनकी अगवानी की जाएगी। इसके बाद जुलूस स्टेट हाईवे से होता हुआ बहेरिया रोड तक पहुंचेगा, जहां इसका समापन होगा। आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस फोर्स की तैनाती रहेगी, जिससे जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। कस्बे में जगह-जगह गधे पर सवार, गले में जूतों की माला पहने हुए 'लाट साहब' का नजराना देकर स्वागत किया जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.