नई दिल्ली, अगस्त 31 -- 'मिर्जापुर - द मूवी' सिनेमाघरों में 4 सितंबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है, लेकिन इसमें कई बदलाव और कट लगाए गए हैं। तो चलिए जानते हैं कि गुरमीत सिंह के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में ऑडियंस को क्या चीजें देखने को नहीं मिलेंगी।18+ वाले ही देख पाएंगे मिर्जापुर अली फजल, पंकज त्रिपाठी, रवि किशन और दिव्येंदु शर्मा जैसी स्टार कास्ट से सजी इस फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट इसलिए भी है, क्योंकि इससे पहले 'मिर्जापुर' वेब सीरीज सुपरहिट रही थी। मिर्जापुर वेब सीरीज के सभी सीजन्स को ऑडियंस का बेशुमार प्यार मिला, अब फाइनली मेकर्स ने इस पर मूवी बनाने का फैसला किया है। सेंसर बोर्ड से इस फिल्म को A सर्टिफिकेट मिला है, यानि 18 साल से कम उम्र वाले तो यह फिल्म सिनेमाघरों में देखने नहीं ही जा सकेंगे।फि...