छपरा, जनवरी 28 -- मढ़ौरा | एक संवाददाता मढ़ौरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर में मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प के मामले में पुलिस ने चार अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है। इस घटना में दोनों पक्षों के कुल छह लोगों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया है, जबकि करीब दो दर्जन से अधिक लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण एसपी संजय कुमार, एसडीओ निधि राज और डीएसपी नरेश पासवान पुलिस बल के साथ मिर्जापुर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उक्त अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस को क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मढ़ौरा पुलिस के अनुसार, ताजा विवाद को लेकर हुई मारपीट की इस घटना में एक पक्ष से वाजिद भोरहा निवासी संतोष म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.