आजमगढ़, मार्च 8 -- आजमगढ़, संवाददाता। जनपद के मिर्जापुर ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्र में एक साल से आठ एएनएम सेंटर बंद चल रहे हैं। जिससे गर्भवती महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण के लिए भटनकना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों को टीकाकरण के लिए 10 किमी दूर तक जाना पड़ रहा है। ब्लाक क्षेत्र में कुल 24 एएनएम सेंटर संचालित हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ मिशन के तहत एएनएम सेंटर में गर्भवती महिलाओं की देख-रेख, टीकाकरण और प्रसव कराया जाता है। इसके साथ ही परिवार नियोजन के संबंध में जानकारी देने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराई जाती है। मिर्जापुर ब्लाक क्षेत्र में कुल 24 जच्चा-बच्चा केंद्र का निर्माण कराया गया है। इन एएनएम सेंटरों पर आस-पास के गांवों की गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की देख-रेख की जाती है। इसके साथ ही यहां पर गर्भवत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.