सोनभद्र, फरवरी 12 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज नगर स्थित हाइडिल मैदान में चल रहे सोन कप क्रिक्रेट टूर्नामेंट में गुरूवार को मिर्जापुर ने अकबरपुर को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। टूर्नामेंट में टॉस जीतकर अकबरपुर की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मिर्जापुर की टीम ने 215 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी अकबरपुर की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 161 रन बनाया। मैन आफ द मैच का पुरस्कार मिर्जापुर के विकास यादव को मिला। मैच में अंपायर की भूमिका धनंजय त्रिपाठी और रोहित कश्यप ने तथा स्कोरर की भूमिका सत्यम व अखिल ने निभायी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.