नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- प्राइम वीडियो की सुपरहिट सीरीज मिर्जापुर पर बनी फिल्म मिर्जापुर द मूवी आज यानी 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी बज था। बज भी इसी वजह से था क्योंकि सीरीज दर्शकों को खूब पसंद आई थी। फिल्म तो रिलीज हो गई है, लेकिन ऐसे में लोगों के बीच सवाल उठ रहा है कि क्या फिल्म देखने के लिए सीरीज देखना जरूरी है? अगर आपने सीरीज नहीं देखी है तो फिल्म के तौर पर आप मिर्जापुर द मूवी को एंजॉय कर पाएंगे, लेकिन किरदारों के अंदर दफन इमोशन्स से शायद आप ज्यादा कनेक्ट न कर पाएं।किरदारों की भावनाओं से सीरीज देखने के बाद ही हो पाएगा कनेक्ट मिर्जापुर की असली ताकत कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया के बीच का पावर स्ट्रगल और आपसी दुश्मनी है। सीरीज में इन किरदारों के इर्द-गिर्द तीन सीजन आ चुके हैं। ...