जामताड़ा, फरवरी 23 -- नारायणपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्रन्तर्गत मिर्जापुर गांव में सोमवार को पीएलए बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य सहिया सलुवा बीबी ने किया। इस बैठक में स्वास्थ्य सहिया ने गांव की महिलाओं को पोष्टिक आहार के महत्व एवं जंक फूड का दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी। इसके पश्चात बैठक में उन्होंने महिलाओं को परिवार नियोजन के बारे में जानकारी देकर परिवार नियोजन का विधि अपनाने को लेकर प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.