अयोध्या, अप्रैल 6 -- अयोध्या, संवाददाता। 15 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक और बालिकाओं को वर्ष 2026-27 में विभिन्न खेलों में आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश दिये जाने के उद्देश्य से तीन से अप्रैल तक आयोजित फुटबाल बालक प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का समापन सोमवार को हो गया। सोमवार को मिर्जापुर और वाराणसी मंडल के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में वाराणसी मंडल की टीम ने मिर्जापुर को 4-0 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।खेल निदेशालय द्वारा डा. भीमराव अम्बेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल डाभासेमर तत्वावधान में 15 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालकों को वर्ष 2026-27 में फुटबाल खेल में आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश दिये जाने के लिए आयोजितस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला वाराणसी मण्डल एवं मिर्जापुर के मण्डल के बीच खेला गया, जिसमें वाराणसी...