शाहजहांपुर, अप्रैल 3 -- मिर्जापुर कस्बे के युवा उद्यमी ध्रुव प्रताप सिंह के स्टार्टअप "इन्विजिया एक्स टेक्नोलॉजीज" को केंद्र सरकार के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग डीपीआईआईटी से मान्यता मिली है। यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा मानी जा रही है। "इन्विजिया एक्स" एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है, जिसे प्राइवेसी और डेटा सुरक्षा को ध्यान में रखकर विकसित किया जा रहा है। प्लेटफॉर्म की वेबसाइट शुरू हो चुकी है और हजारों यूजर इससे जुड़ चुके हैं। कंपनी जल्द मोबाइल एप लॉन्च करने की तैयारी में है। ध्रुव प्रताप सिंह ने इसे गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि इससे आगे बेहतर काम करने की प्रेरणा मिली है। डीपीआईआईटी मान्यता से स्टार्टअप को सरकारी योजनाओं, निवेश और अन्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.