शाहजहांपुर, फरवरी 22 -- मिलकिया गांव निवासी विपिन कुमार (30 वर्ष) पुत्र महेश ने सुबह खेत में ट्यूबवेल के पास फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की पीआरबी टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। थाना प्रभारी सोनी शुक्ला ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। परिजनों ने लिखित रूप से पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है, जिसके बाद आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं। घटना के बाद मृतक की पत्नी पिंकी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे दो बेटियां छोड़ गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...