शाहजहांपुर, मार्च 6 -- मिर्जापुर। मिर्जापुर थाना क्षेत्र के बहेरिया गांव में होलिका स्थल पर आखत डालने को लेकर बुधवार को विवाद हो गया। गांव निवासी सत्यवीर ने थाने में दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि वह अपने परिवार के साथ होलिका स्थल पर आखत डालने गया था। इसी दौरान गांव के कुछ प्रभावशाली लोगों ने वाल्मीकि समाज से होने के कारण उसका विरोध किया और मारने के लिए दौड़ पड़े। इस घटना से गांव में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई। मामला थाने तक पहुंचते ही पुलिस तत्काल हरकत में आई। मिर्जापुर थाने की एसओ सोनी शुक्ला मौके पर पहुंचीं और स्थिति को शांत कराया। पुलिस की मौजूदगी में वाल्मीकि समाज के लोगों से होलिका स्थल पर आखत डलवाए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.