भदोही, मई 3 -- भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने पांच आरोपितों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इसके कारण संबंधित में अफरा-तफरी का आलम बना हुआ है। प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज शैलेष कुमार राय ने बताया कि गिरोह बनाकर धोखाधड़ी, छल करके फर्जी मोबाइल नंबर एप्प के जरिए फर्जी पेमेंट ट्रांजेक्शन दिखाकर सर्राफा व्यापारियों से आभूषण लेकर उन्हें गलाकर सिल्ली बनाकर बेचने का काम आरोपित करते थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अजीत कुमार सिंह निवासी मूलनवा थाना पड़री, मिर्जापुर, पवन सेठ निवासी अर्जुनपुर, विंध्याचल, मिर्जापुर, सौरभ मिश्रा निवासी चडैचा, जिगना, मिर्जापुर, नितिन पांडेय निवासी डुगरहा, विंध्याचल, मिर्जापुर के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...