मिर्जापुर के जंगल में नहीं मिला तेंदुआ, हटाया पिंजरा और जाल
रामपुर, जून 24 -- कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर के जंगल में पिछले तीन दिनों से तेंदुए की तलाश में जुटी वन विभाग की टीम को बुधवार को भी सफलता नहीं मिली। लगातार सर्च अभियान चलाने के बावजूद तेंदुए का कोई सुराग न मिलने पर वन विभाग ने खेत में लगाए गए पिंजरे और जाल को हटाकर अभियान समाप्त कर दिया। गौरतलब है कि तीन दिन पूर्व खेत में लगाए गए पिंजरे में बकरी को चारा डालते समय तेंदुए ने वन रक्षक धर्मेंद्र पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। इसी दिन सफाईकर्मी के बेटे आकाश पर भी तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया था। दो लोगों पर हमले के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई थी और वन विभाग की टीम लगातार तेंदुए को पकड़ने के प्रयास में जुटी हुई थी。
तलाश का अभियान बुधवार दोपहर वन विभाग के कर्मचारियों और ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की मदद से मक्का के खेतों में व्यापक तलाशी अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.