सहारनपुर, फरवरी 1 -- क्षेत्र के कई गांवो में पुलिस की कड़ी सुरक्षा में सन्त गुरु रविदास जयंती की शोभायात्रा निकाली गयी। सभी स्थानों पर शोभायात्रा शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। मिर्जापुर पौल कस्बे में सन्त गुरु रविदास जयंती की शोभायात्रा का शुभआरम्भ भाजपा नेता अभय राणा व पूर्व ग्राम प्रधान मौ हसन ने किया। मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव सिकन्दरपुर, ताहरपुर, मण्ढ़ती, कस्बागढ़ व मिर्जापुर पौल कस्बे में पुलिस व पीएसी की कड़ी सुरक्षा में सन्त गुरु रविदास जयंती की शोभायात्रा निकाली गयी। भाजपा नेता अभय राणा, पूर्व ग्राम प्रधान मौ हसन ने संयुक्त रूप से किया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख हंसराज गौतम, बेहट कस्बे के चेयरमैन अब्दुर्रहमान उर्फ शालू, भाजपा नेता लाखन सिंह व जिला पंचायत सदस्य रामू चौधरी के अलावा राजेश ठेकेदार, संजीत कुमार, सुरेन्द्र कुमार, बबलू...