भदोही, मार्च 11 -- ऊंज, हिन्दुस्तान संवाद। बिछिया चौराकला गांव के पास बुधवार सुबह मिर्जापुर के एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक एक ईंट भट्टा पर मजदूरी करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव के पास ट्रैक्टर के चक्के का निशान मिलने से आशंका है कि वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई होगी। मिर्जापुर जिला लहंगपुर (मेवड़ी) थाना लालगंज निवासी 51 वर्षीय जीत नारायण एक ईंट भट्टा पर मजदूरी करता था। सुबह लोग बाहर निकले तो सड़क पर उसका शव पड़ा मिला। इस बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मामला संज्ञान में आते ही एएसपी शुभम अग्रवाल और प्रभारी ऊंज थानाध्यक्ष बृजेश कुमार राय मयफोर्स स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टामर्टम के लिए भेज दिया। अधेड़ की मौत से पीड़ित परिजनों में कोहरा मच ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.