साहिबगंज, मार्च 16 -- मंडरो। मिर्जाचौकी हाट परिसर में बीते रविवार की रात को आयोजित श्री खाटू श्याम महोत्सव के मौके पर प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल ने कार्यक्रम प्रस्तुत किये। उनके भजन पर मौके पर उपस्थित हजारों श्रद्धालु रातभर झुमने को विवश हो गये। पूरा पंडाल 'हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा' के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। भजन संध्या की शुरुआत भजन गायक कन्हैया मित्तल ने बाबा खाटू श्याम की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की। दीप प्रज्वलन व मंत्रोच्चार के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। उसके बाद मिर्जाचौकी थाना प्रभारी रूपेश कुमार यादव ने फीता काटकर कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया।मंच पर आयोजन समिति के सदस्य भोल्टु चौधरी,राजू उर्फ राजेश जायसवाल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।जैसे ही कन्हैया मित्तल ने अपना लोकप्रिय भजन 'खाटू वाले श्याम, तेरा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.