साहिबगंज, जून 7 -- मंडरो। मिर्जाचौकी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए लगाए गए पेयजल नल,वाटर कूलर तथा अन्य पेयजल स्रोतों के आसपास गंदगी का अंबार लगा हुआ है। कई स्थानों पर नलों और जल स्रोतों में काई जम गई है, जिससे स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।भीषण गर्मी के बीच प्रतिदिन सैकड़ों यात्री इन पेयजल स्रोतों का उपयोग करते हैं,लेकिन उचित साफ-सफाई के अभाव में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।नियमित यात्रियों का कहना है कि पेयजल स्रोतों की नियमित सफाई नहीं होने से नलों के आसपास गंदा पानी जमा रहता है और काई लग जाने से पानी की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है।यात्रियों ने आशंका जताई कि ऐसे नलों का पानी पीने से लोग जलजनित बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।खासकर बच्चों, बुजुर्गों और लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह ...