साहिबगंज, मार्च 1 -- मंडरो। प्रखंड क्षेत्र के हाट बाजारों एवं प्रमुख चौक-चौराहों पर फल-सब्जियों में रासायनिक रंग लगाकर बेचने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गाजर सहित कई सब्जियों और फलों को अधिक आकर्षक एवं ताजा दिखाने के उद्देश्य से हानिकारक रासायनिक रंगों का उपयोग किया जा रहा है,जिससे आमजन के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।बताया जा रहा है कि रंगे हुए फल-सब्जियां खुलेआम बाजार में बेची जा रही हैं।अनजान उपभोक्ता चमकदार और गहरे रंग से प्रभावित होकर इनकी खरीदारी कर रहे हैं,जबकि जानकारों का कहना है कि ऐसे रसायनों का सेवन लंबे समय में गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है।चिकित्सकों का मानना है कि रासायनिक रंग से रंगे फल एवं सब्जियों का नियमित सेवन करने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की आशंका बढ़ सकती है।इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.