साहिबगंज, मई 4 -- मंडरो। मिर्जाचौकी के नीमगाछी में सोमवार को एक नए शोरूम का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि झामुमो केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने फीता काटकर किया। मौके पर बोरियो विधायक धनंजय सोरेन एवं जिला अध्यक्ष अरुण सिंह भी मौजूद थे। अतिथियों ने शोरूम संचालकों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के प्रतिष्ठानों के खुलने से स्थानीय लोगों को बेहतर गुणवत्ता के उत्पाद सुलभ होंगे तथा क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।शोरूम में कंपनियों के आधुनिक डिजाइन वाले चप्पल एवं जूतों का आकर्षक संग्रह उपलब्ध कराया गया है,जो ग्राहकों को किफायती दरों पर मिलेंगे।संचालक भोला पंडित एवं संजय ने बताया कि ग्राहकों की सुविधा एवं संतुष्टि को ध्यान में रखते हुए उत्पादों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया गया है।उद्घाटन के मौके पर बड़ी संख्या में स्थान...