साहिबगंज, मार्च 14 -- मंडरो। मिर्जाचौकी में खाटू श्याम भजन संध्या के पूर्व शनिवार की सुबह श्याम भक्तों द्वारा भव्य निशान शोभा यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे, घुड़सवार,देवी देवताओं और सुसज्जित रथ के साथ निकली इस यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।निशान शोभा यात्रा मिर्जाचौकी दुर्गा मंदिर हाट प्रांगण से प्रारंभ होकर मिर्जाचौकी बाजार, निमगाछी, गांधी नगर, महादेवरण सहित अन्य क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए पुनः खाटू श्याम संगीत स्थल हाट प्रांगण पहुंची। शोभा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। गाजे-बाजे की धुन और घुड़सवारों के साथ रथ की सवारी ने यात्रा की भव्यता को और बढ़ा दिया।यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मिर्जाचौकी थाना की ओर से पुलिस बल की तैनात...