साहिबगंज, मार्च 16 -- मंडरो। मिर्जाचौकी में आयोजित श्री खाटू श्याम महोत्सव के अवसर पर रविवार की संध्या भक्ति और आस्था का अनुपम दृश्य देखने को मिला। पूरा पंडाल "हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा." के जयघोष से गुंजायमान हो उठा, जब राजस्थान के सुप्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल ने अपनी सुमधुर वाणी से भजन संध्या का शुभारंभ किया। भजन संध्या की शुरुआत कन्हैया मित्तल ने स्वयं बाबा खाटू श्याम की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की।दीप प्रज्जवलन और मंत्रोच्चार के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।इसके उपरांत मिर्जाचौकी थाना प्रभारी रूपेश कुमार यादव ने फीता काटकर कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया।मंच पर आयोजन समिति के सदस्य भोलटु चौधरी,राजू उर्फ राजेश जायसवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।जैसे ही कन्हैया मित्तल ने अपना लोकप्रिय भजन"खाटू वाले श्याम, तेरा स...