साहिबगंज, मार्च 9 -- मंडरो। दुर्गा मंदिर प्रांगण में श्री खाटू श्याम की भक्ति में डूबा भव्य धार्मिक आयोजन होने जा रहा है।इस अवसर पर प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल का आगमन होगा,जिससे श्याम भक्तों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।कार्यक्रम के तहत 14 मार्च को बाबा खाटू श्याम की भव्य निशान शोभा यात्रा निकाली जाएगी,जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। वहीं 15 मार्च को श्याम बाबा की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा,जहां भजन गायक कन्हैया मित्तल अपनी मधुर भजनों से भक्तों को भक्ति रस में सराबोर करेंगे।इस आयोजन को लेकर मिर्जाचौकी एवं आसपास के क्षेत्रों में श्याम भक्तों के बीच भारी उत्साह देखा जा रहा है।जानकारी देते हुए भोलटु चौधरी ने बताया कि मिर्जाचौकी में बाबा खाटू श्याम का यह कार्यक्रम पिछले कई वर्षों से आयोजित ह...