भागलपुर, फरवरी 19 -- पीरपैंती निज, प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि की शाम पीरपैंती बाराहाट मुख्य मार्ग पर मिर्जागांव से चार पहिया वाहन सवार युवकों ने गोकुल मथुरा के एक युवक राजू कुमार सिंह को मारपीट कर उसकी बाइक छीन ली और फरार हो गए। सूचना मिलते ही ईशीपुर बाराहाट थानाध्यक्ष मनीष कुमार पहुंचे और जांच की। पीड़ित ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करा दी। पुलिस ने बिहार एवं झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार छापेमारी की। पुलिसिया दवाब में छीनी गई बाइक लावारिस अवस्था में झारखंड के मिर्जाचौकी से बरामद कर लिया। जबकि घटना में प्रयुक्त वाहन भी झारखंड के मेहरमा से ही बरामद कर लिया गया। हालांकि पुलिस का भनक लगते ही आरोपी गाड़ी छोड़ फरार हो गए। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मामला पैसों के लेनदेन का था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.