कौशाम्बी, फरवरी 18 -- मंझनपुर, संवाददाता। करारी थाना क्षेत्र के नेवारी गांव में मिर्च तोड़ने की मामूली बात पर पिता-पुत्री की पिटाई की गई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। नेवारी गांव की सुनीता देवी ने बताया कि 16 फरवरी को उसके छोटे बेटे ने तीन-चार मिर्च तोड़ ली थी। इसी बात को लेकर शाम के वक्त पड़ोसी कताली पासी गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने अपने बेटे राकेश, दिनेश व नातिन सपना के साथ मिलकर पीड़िता के पति की पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची बेटी पुष्पा को भी पीटा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह सभी की जान बचाई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी सियाकांत चौरसिया ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.