मिर्च के कृषक 10 सितंबर तक कराएं फसल बीमा
आजमगढ़, सितम्बर 7 -- आजमगढ़। प्रभारी जिला उद्यान अधिकारी जयकरण सिंह ने बताया है कि खरीफ मौसम-2026 हेतु औद्यानिक फसलों में मिर्च की फसल को सम्मिलित किया गया है। जनपद के विकास खंड फूलपुर एवं अहिरौला को इसके लिए अधिसूचित किया गया है। इन विकास खंडों में मिर्च की खेती करने वाले कृषक 10 सितंबर 2026 तक अपनी फसल का बीमा करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि फसल की बीमित राशि 50 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर एवं देय प्रीमियम राशि 1,500 रुपये प्रति हेक्टेयर है। कृषक अधिक जानकारी एवं फसल बीमा कराने हेतु एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी के जिला समन्वयक सोहित यादव से संपर्क कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: 10 सितंबर तक करा लें धान फसल का बीमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.