नई दिल्ली, सितम्बर 20 -- आजकल ज्यादातर लोग खाने का फ्लेवर बढ़ाने के लिए चिली ऑयल का इस्तेमाल करने लगे हैं। आमतौर पर इसे नूडल्स, फ्राइड राइस, मोमो, पास्ता में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन आज लोग इसकी थोड़ी मात्रा को सूप और सलाद में डालकर भी खाते हैं। तीखा खाने वालों के लिए ये एक बेहतरीन चीज है जिसे थोड़ा सा छिड़कने मात्र से ही डिशेज चटपटी बन जाती हैं। वैसे तो इसे मार्केट से खरीद सकते हैं। लेकिन आप चाहें तो इसे घर पर फ्रेश बनाकर तैयार कर सकते हैं। ये सूखी लाल मिर्च और कुछ खड़े मसालों का इस्तेमाल करके तैयार की जा सकती है। यहां सखिए घर पर कैसे बना सकते हैं चिली ऑयल।चिली ऑयल बनाने की सामग्री -3/4 कप तेल -एक तेजपत्ता -दो लौंग -दो इलायची -एक इंच अदरक -एक इंच दालचीनी -4-5 काली मिर्च के दाने -1/4 कप बारीक कटा हुआ लहसुन -चार बड़े चम्मच चिली फ्लेक्स...