लखीसराय, मार्च 15 -- लखीसराय, हिनदुस्तान संवाददाता। जिले में मिर्ची की खेती की आड़ में अवैध रूप से अफीम की खेती किए जाने का मामला सामने आया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए हलसी थाना क्षेत्र के कोली गांव में अफीम के पौधे बरामद किए हैं। एसडीपीओ शिवम कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि हलसी प्रखंड क्षेत्र में मिर्ची की खेती के बीच अवैध रूप से अफीम उगाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने संबंधित इलाके में पहुंचकर छापेमारी की। जांच के दौरान पाया गया कि लगभग आठ डिसमिल जमीन पर मिर्ची के पौधे लगाए गए थे और उसी के बीच में अफीम के पौधे भी लगाए गए थे, ताकि इसे छिपाया जा सके। मौके पर अमीन को बुलाकर जमीन की मापी कराई गई। खतियान की जांच में पता चला कि उक्त जमीन के भू-स्वामी शंकर महतो और उनके परिवार के सदस्य हैं। पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.