कटिहार, मार्च 10 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि मध्य विद्यालय मिरचाईबाड़ी में सोमवार को कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम का समापन हुआ। 6 से 9 मार्च तक चले इस चार दिवसीय प्रशिक्षण का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में जिले के सभी हाई स्कूल और प्लस टू विद्यालयों के करीब 240 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। उद्घाटन सत्र में राज्य समन्वयक मुजतबा हुसैन, सर्व शिक्षा अभियान के संभाग प्रभारी राजीव रंजन, जिला मास्टर ट्रेनर संजय कुमार और कुमारी प्रिया हलधर ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। राज्य समन्वयक मुजतबा हुसैन ने बाल सुरक्षा और बच्चों के अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में केवल पुस्तकीय या संज्ञानात्मक शिक्षा पर्याप्त नहीं है, बल्कि बच्चों के समग्र और सर्वांगीण विकास पर भी उतना ही जोर ...