कानपुर, अगस्त 24 -- कानपुर देहात, संवादददाता। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बारा गांव का रहने वाला एक युवक रविवार देर रात तालाब की ओर गया था। तलाब के किनारे युवक को अचानक मिरगी का दौरा आने पर वह तालाब में गिर गया। जिससे डूबकर उसकी मौत हो गई। देर रात तक वापस न आने पर परिजनों ने तलाश शुरू तो उसका शव तालाब किनारे पानी में पड़ा मिला। बारा गांव निवासी 25 साल का विशाल पुत्र शिव कुमार को मिर्गी के दौरे पड़ते है। रविवार देर शाम वह गांव के किनारे स्थित तालाब के पास गया था। वहां अचानक मिर्गी का दौरा पड़ने से वह तालाब में गिकर डूब गया। यह भी पढ़ें- तालाब में फिसलकर गिरे युवक की डूबने से मौत जिससे उसकी मौत हो गई। घर नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की तो उसका शव तालाब के किनारे मिला। जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। बारा चौकी प्रभारी शोभित कटिया...