गिरडीह, जनवरी 28 -- मिराज इलेवन का प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट पर कब्जा बेंगाबाद, प्रतिनिधि। महेशमुंडा के खेल मैदान में एनसीबी बैदाडीह द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच सोमवार को खेला गया। फाइनल मैच मिराज इलेवन और महेशमुंडा लीजेंड के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला रहा। इसमें मिराज इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महेशमुंडा लीजेंड टीम को हरा कर ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा लिया। मौके पर आयोजित समारोह में स्थानीय मुखिया मो सिद्दीक अंसारी ने विजेता, उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुखिया ने खेल मैदान में उपस्थित खिलाड़ियों एवं दर्शकों को नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो का संदेश दिया। कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहकर अपनी सेहत पर ध्यान रखना चाहिए और खेल के साथ साथ पढ़ाई में भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.